Ezekiel 44:28 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unaka aek hee nij bhag hoga, arthata unaka bhag maain hee hoo tum unhen israaael ke beech kuchh aeesee boomi n dena jo unakee nij ho unakee nij boomi maain hee hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लेवीवंशियों की अपनी भूमि के विषय में: मैं उनकी सम्पत्ति हूँ। तुम लेवीवंशियों को कोई सम्पत्ति (भूमि) इस्राएल में नहीं दोगे। मैं इस्राएल में उनके हिस्से में हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘पुरोहितों की पैतृक धन-सम्पत्ति नहीं होगी, क्योंकि मैं ही उनकी पैतृक सम्पत्ति हूँ। तुम उनको इस्राएल देश में पैतृक उत्तराधिकार के लिए भूमि मत देना; क्योंकि मैं ही उनकी निज भूमि हूँ।
Hindi Bible HHBD
और उनका एक ही निज भाग होगा, अर्थात् उनका भाग मैं ही हूँ; तुम उन्हें इस्राएल के बीच कुछ ऐसी भूमि न देना जो उनकी निज हो; उनकी निज भूमि मैं ही हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उनका एक ही निज भाग होगा, अर्थात् उनका भाग मैं ही हूँ; तुम उन्हें इस्राएल के बीच कुछ ऐसी भूमि न देना जो उनकी निज हो; उनकी निज भूमि मैं ही हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘पुरोहितों का सिर्फ एक उत्तराधिकार है, और वह मैं हूं. तुम उन्हें इस्राएल में कोई भी चीज़ उनके अधिकार में नहीं दोगे, उनकी संपत्ति मैं हूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उनका एक ही निज भाग होगा, अर्थात् उनका भाग मैं ही हूँ; तुम उन्हें इस्राएल के बीच कुछ ऐसी भूमि न देना जो उनकी निज हो; उनकी निज भूमि मैं ही हूँ।