Ezekiel 44:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye parameshvar yahova yon kahata haai, ki israaaeliyon ke beech jitane any log ho, jo man aur tan donon ke khtanaheen haai, un men se koi mere pavitrasthan men n ane paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “एक विदेशी को जिसका खतना न हुआ हो, मेरे मन्दिर में नहीं आना चाहिए, उन विदेशियों को भी नहीं, जो इस्राएल के लोगों के बीच स्थायी रूप से रहते हैं। उसका खतना अवश्य होना चाहिए और उसे मेरे प्रति पूरी तरह समर्पित होना चाहिए, इसके पूर्व कि वह मेरे मन्दिर में आए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इसलिए मैं स्वामी-प्रभु यह कहता हूँ: इस्राएली समाज के मध्य रहनेवाला अन्य कौम का कोई भी व्यक्ति, मन और शरीर से बेख़तना विजातीय मनुष्य, मेरे पवित्र स्थान में प्रवेश नहीं करेगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि इस्राएलियों के बीच जितने अन्य लोग हों, जो मन और तन दोनों के खतनाहीन हैं, उन में से कोई मेरे पवित्रास्थान में न आने पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये परमेश्वर यहोवा यों कहता है: इस्राएलियों के बीच जितने अन्य लोग हों, जो मन और तन दोनों के खतनाहीन हैं, उन में से कोई मेरे पवित्रस्थान में न आने पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मन और शरीर से खतना-रहित कोई भी विदेशी मेरे पवित्र स्थान पर प्रवेश करने न पाए, इस्राएलियों के बीच रहनेवाले विदेशी भी नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए परमेश्वर यहोवा यह कहता है: इस्राएलियों के बीच जितने अन्य लोग हों, जो मन और तन दोनों के खतनारहित हैं, उनमें से कोई मेरे पवित्रस्थान में न आने पाए।