Ezekiel 45:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab tum chitthee dalakar desh ko bantto, tab desh men se aek bhag paavitra janakar yahova ko arpan karana usakee lambai pachchees hajar bans kee aur chaudai das hajar bans kee ho vah bhag apane charon or ke sivane tak pavitra tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम इस्राएल के परिवार के लिये भूमि का विभाजन गोट डालकर करोगे। उस समय तुम भूमि का एक भाग अलग करोगे। वह यहोवा के लिये पवित्र हिस्सा होगा। भूमि पच्चीस हजार हाथ लम्बी और बीस हजार हाथ चौड़ी होगी। यह पूरी भूमि पवित्र होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब तुम चिट्ठी डालकर इस्राएल देश की भूमि का आबंटन अपने विभिन्न कुलों में करोगे, तब भूमि का एक क्षेत्र प्रभु के लिए पवित्र मान कर अलग कर देना: प्रभु के लिए अर्पित भूमि की लम्बाई साढ़े बारह किलोमीटर और चौड़ाई दस किलोमीटर होगी। यह सारा भूमि-क्षेत्र पवित्र माना जाएगा।
Hindi Bible HHBD
जब तुम चिट्ठी डालकर देश को बांटो, तब देश में से एक भाग पवित्रा जानकर यहोवा को अर्पण करना; उसकी लम्बाई पच्चीस हजार बांस की और चौड़ाई दस हजार बांस की हो; वह भाग अपने चारों ओर के सिवाने तक पवित्रा ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब तुम चिट्ठी डालकर देश को बाँटो, तब देश में से एक भाग पवित्र जानकर यहोवा को अर्पण करना; उसकी लम्बाई पच्चीस हज़ार बाँस की और चौड़ाई दस हज़ार बाँस की हो, वह भाग अपने चारों ओर की सीमा तक पवित्र ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘जब तुम उत्तराधिकार के रूप में भूमि का विभाजन करो, तब तुम भूमि का एक भाग याहवेह को समर्पित करना, जो लगभग तेरह किलोमीटर लंबा और ग्यारह किलोमीटर चौड़ा हो; यह पूरा क्षेत्र पवित्र होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब तुम चिट्ठी डालकर देश को बाँटो, तब देश में से एक भाग पवित्र जानकर यहोवा को अर्पण करना; उसकी लम्बाई पच्चीस हजार बाँस की और चौड़ाई दस हजार बाँस की हो; वह भाग अपने चारों ओर के सीमा तक पवित्र ठहरे।