Ezekiel 45:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur israaael kee uttam uttam charaiyon se do do sau bhedbakariyon men se aek bhed va bakaree dee jaae. ye sab vastuen annabali, homabali aur melabali ke liye dee jaaen jis se unake liye praayaashchaitt kiya jaa, parameshvar yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
एक भेड़, दो सौ भेड़ों के लिये—इस्राएल में सिंचाई के लिये बने हर कुँए से। “ये विशेष भेंटे अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये हैं। ये भेंटे लोगों को पवित्र बनाने के लिये हैं।” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएल के पितृकुलों में से प्रत्‍येक कुल दो सौ भेड़ पीछे एक भेड़ भेंट में चढ़ाएगा। स्‍वामी-प्रभु यह कहता है: तुम अपने प्रायश्‍चित के लिए अन्न-बलि और सहभागिता-बलि में यह ही चढ़ाना।
Hindi Bible HHBD
और इस्राएल की उत्तम उत्तम चराइयों से दो दो सौ भेड़बकरियों में से एक भेड़ वा बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएं अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएं जिस से उनके लिये प्रायश्चित्त किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएल की उत्तम उत्तम चराइयों से दो दो सौ भेड़–बकरियों में से एक भेड़ या बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएँ अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएँ जिससे उनके लिये प्रायश्‍चित किया जाए, परमेश्‍वर यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस्राएल के अच्छे पानी वाले चरागाह से हर दो सौ भेड़ों वाले झुंड से एक-एक भेड़ ली जाए. इनका उपयोग लोगों के प्रायश्चित करने हेतु अन्‍नबलि, होमबलिदान और मेल बलिदान के रूप में किया जाए, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएल की उत्तम-उत्तम चराइयों से दो-दो सौ भेड़-बकरियों में से एक भेड़ या बकरी दी जाए। ये सब वस्तुएँ अन्नबलि, होमबलि और मेलबलि के लिये दी जाएँ जिससे उनके लिये प्रायश्चित किया जाए, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।