Ezekiel 45:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is papabaali ke lohoo men se yajak kuchh lekar bhvan ke chaukhtt ke khmbho, aur vedee kee kusa ke charon kono, aur bheetaree angan ke faattk ke khmbhon par lagaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याजक कुछ खून पाप के लिये भेंट से लेगा और इसे मन्दिर के द्वार—स्तम्भो और वेदी के किनारी के चारों कोनों और भीतरी आँगन के फाटक के स्तम्भों पर डालेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह प्रायश्चित की पाप-बलि है। पुरोहित बलिपशु के रक्त में से थोड़ा रक्त लेगा, और उसको मन्दिर की चौखट के खम्भों, वेदी के चारों कोनों के कगर पर तथा भीतरी आंगन के दरवाजों पर लगाएगा।
Hindi Bible HHBD
इस पापबलि के लोहू में से याजक कुछ लेकर भवन के चौखट के खम्भों, और वेदी की कुस के चारों कोनों, और भीतरी आंगन के फाटक के खम्भों पर लगाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस पापबलि के लहू में से याजक कुछ लेकर भवन के चौखट के खम्भों, और वेदी की कुर्सी के चारों कोनों, और भीतरी आँगन के फाटक के खम्भों पर लगाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहित पाप बलिदान में से कुछ खून ले और उसे मंदिर के दरवाजों के चौखटों पर, वेदी के ऊपरी निकले हुए भाग के चारों कोनों पर और भीतरी आंगन के द्वार के चौखटों पर लगाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस पापबलि के लहू में से याजक कुछ लेकर भवन के चौखट के खम्भों, और वेदी की कुर्सी के चारों कोनों, और भीतरी आँगन के फाटक के खम्भों पर लगाए।