Ezekiel 45:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur parva ke saton din vah yahova ke liye homabaali taaiyar kare, arthata har aek din sat sat nidash bachhde aur sat sat nidash meddhe aur praati din aek aek bakara papabali ke liye taaiyar kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दावत के सात दिन तक शासक दोष रहित सात बैल और सात मेढ़े भेंट करेगा। वे यहोवा को होमबलि होंगे। शासक उत्सव के सात दिन हर रोज एक बैल भेंट करेगा और वह पाप बलि के लिये हर एक दिन एक बकरा भेंट करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर्व के सातों दिन वह प्रति-दिन प्रभु को अग्नि-बलि चढ़ाने के लिए सात निर्दोष बछड़ों और सात निर्दोष मेढ़ों का प्रबंध करेगा। वह पाप-बलि में प्रतिदिन एक बकरे का प्रबंध भी करेगा।
Hindi Bible HHBD
और पर्व के सातों दिन वह यहोवा के लिये होमबलि तैयार करे, अर्थात् हर एक दिन सात सात निदष बछड़े और सात सात निदष मेढ़े और प्रति दिन एक एक बकरा पापबलि के लिये तैयार करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर्व के सातों दिन वह यहोवा के लिये होमबलि तैयार करे, अर्थात् हर एक दिन सात सात निर्दोष बछड़े और सात सात निर्दोष मेढ़े और प्रतिदिन एक एक बकरा पापबलि के लिये तैयार करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
त्योहार के उन सात दिनों के दौरान प्रतिदिन वह याहवेह को होमबलिदान के रूप में सात निर्दोष बछड़े और सात निर्दोष मेढ़े दे, और पाप बलिदान के लिये प्रतिदिन एक-एक बकरा दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर्व के सातों दिन वह यहोवा के लिये होमबलि तैयार करे, अर्थात् हर एक दिन सात-सात निर्दोष बछड़े और सात-सात निर्दोष मेढ़े और प्रतिदिन एक-एक बकरा पापबलि के लिये तैयार करे।