Ezekiel 45:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo yajak pavitrasthn kee seva tthal karen aur yahova kee seva tthal karane ko sameep aae, vah unheen ke liye ho vahan unake gharon ke liye sthan ho aur pavitrasthan ke liye paavitra tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यह भूमि का पवित्र भाग मन्दिर के सेवक याजकों के लिये होगा जहाँ वे परमेश्वर के समीप सेवा करने आते हैं। यह याजकों के घरों और मन्दिर के लिये होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह सम्पूर्ण देश में प्रभु को अर्पित पवित्र भाग होगा। यह पुरोहितों के लिए होगा, जो प्रभु के सम्मुख पवित्र-स्थान में जाएंगे और उसकी सेवा करेंगे। यह भूमि-क्षेत्र पुरोहितों के निवास-स्थान और पवित्र-स्थान के लिए पवित्र होगा।
Hindi Bible HHBD
जो याजक पवित्रास्थन की सेवा टहल करें और यहोवा की सेवा टहल करने को समीप आएं, वह उन्हीं के लिये हो; वहां उनके घरों के लिये स्थान हो और पवित्रास्थान के लिये पवित्रा ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो याजक पवित्रस्थान की सेवा टहल करें और यहोवा की सेवा टहल करने को समीप आएँ, वह उन्हीं के लिये हो; वहाँ उनके घरों के लिये स्थान हो और पवित्रस्थान के लिये पवित्र ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह उन पुरोहितों के लिये भूमि का पवित्र भाग होगा, जो पवित्र स्थान में सेवा करते हैं और जो याहवेह के सामने उनकी सेवा के लिये आते हैं. यह वह जगह है, जहां पुरोहितों के आवास होंगे और साथ ही साथ वहां एक पवित्र जगह पवित्र स्थान के लिये होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो याजक पवित्रस्थान की सेवा टहल करें और यहोवा की सेवा टहल करने को समीप आएँ, वह उन्हीं के लिये हो; वहाँ उनके घरों के लिये स्थान हो और पवित्रस्थान के लिये पवित्र ठहरे।