Ezekiel 45:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir nagar ke liye, arpan kiae huae paavitra bhag ke pas, tum panch hajar bans chaudee aur pachchees hajar bans lambee, vishosh boomi ttharana vah israaael ke sare gharane ke liye ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम नगर को पाँच हजार हाथ चौड़ा और पच्चीस हजार हाथ लम्बा क्षेत्र दोगे। यह पवित्र क्षेत्र के सहारे होगा। यह इस्राएल के पूरे परिवार के लिये होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘इस निर्धारित पवित्र भाग के समीप एक भूमि-क्षेत्र सुरक्षित कर देना। यह नगर बसाने के लिए होगा। यह अढ़ाई किलोमीटर चौड़ा और साढ़े बारह किलोमीटर लम्बा होगा। इस भूमि-क्षेत्र पर समस्त इस्राएल के वंश का अधिकार होगा।
Hindi Bible HHBD
फिर नगर के लिये, अर्पण किए हुए पवित्रा भाग के पास, तुम पांच हजार बांस चौड़ी और पच्चीस हाजार बांस लम्बी, विशेष भूमि ठहराना; वह इस्राएल के सारे घराने के लिये हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर नगर के लिये, अर्पण किए हुए पवित्र भाग के पास तुम पाँच हज़ार बाँस चौड़ी और पच्चीस हज़ार बाँस लम्बी, विशेष भूमि ठहराना; वह इस्राएल के सारे घराने के लिये हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘तुम इसकी संपत्ति के रूप में पवित्र भाग से लगा हुआ लगभग तेरह किलोमीटर लंबा और ढाई किलोमीटर चौड़ा क्षेत्र शहर के लिये देना; यह क्षेत्र पूरे इस्राएल का होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर नगर के लिये, अर्पण किए हुए पवित्र भाग के पास, तुम पाँच हजार बाँस चौड़ी और पच्चीस हजार बाँस लम्बी, विशेष भूमि ठहराना; वह इस्राएल के सारे घराने के लिये हो।