Ezekiel 45:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova yon kahata haai, he israaael ke pradhano! bas karo, upadrav aur utpat ko door karo, aur nyay aur dharma ke kam kiya karo meree praja ke logon ko nikal dena chhod do, parameshvar yahova kee yahee vanee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा, “इस्राएल के शासकों बहुत हो चुका! क्रूर होना और लोगों से चीजें चुराना, छोड़ो! न्यायी बनो और अच्छे काम करो। हमारे लोगों को अपने घरों से बाहर जाने के लिये बलपूर्वक विवश न करो!” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘स्‍वामी-प्रभु यों कहता है: ओ इस्राएल के शासको, बहुत हुआ! अब शोषण और अत्‍याचार करना बन्‍द करो, और धर्म तथा न्‍याय से शासन करो। मेरे निज लोगों की भूमि लूटना बन्‍द करो।’ स्‍वामी-प्रभु की यह वाणी है।
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा यों कहता है, हे इस्राएल के प्रधनो! बस करो, उपद्रव और उत्पात को दूर करो, और न्याय और धर्म के काम किया करो; मेरी प्रजा के लोगों को निकाल देना छोड़ दो, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परमेश्‍वर यहोवा यों कहता है: हे इस्राएल के प्रधानो! बस करो, उपद्रव और उत्पात को दूर करो, और न्याय और धर्म के काम किया करो; मेरी प्रजा के लोगों को निकाल देना छोड़ दो, परमेश्‍वर यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: हे इस्राएल के राजकुमारो, तुम बहुत दूर जा चुके हो! हिंसा और सतावा को छोड़ दो और वही करो, जो न्याय और सही है. मेरे लोगों को बेदखल करना बंद करो, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हे इस्राएल के प्रधानों! बस करो, उपद्रव और उत्पात को दूर करो, और न्याय और धर्म के काम किया करो; मेरी प्रजा के लोगों को निकाल देना छोड़ दो, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।