Ezekiel 46:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur pavan aur any niyat samayon ka annabaali bachhde peechhe aepa bhr, aur meddhe peechhe aepa bhr ka ho aur bhed ke bachchon ke sath yathashaaktai ann aur aepa peechhe heen bhr tela.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“दावतों, और विशेष बैठकों के अवसर पर एक एपा अन्नबलि हर नये बैल के साथ चढ़ाई जानी चाहिए। एक एपा अन्नबलि हर मेढ़े के साथ चढ़ाई जानी चाहिए और हर एक मेमने के साथ उसे जितना अधिक वह दे सके देना चाहिए। उसे एक दिन हिन तेल हर अन्न के एक एपा के लिये देना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब त्‍योहारों और नियत पर्वों पर अग्‍नि-बलि अर्पित की जाएगी, तब उसके साथ अन्न-बलि चढ़ाने का यह नियम है: प्रत्‍येक बछड़े और मेढ़े के साथ दस किलो अन्न, और मेमनों के साथ यथाशक्‍ति अन्न और प्रत्‍येक दस किलो के साथ साढ़े सात लिटर तेल।
Hindi Bible HHBD
और पव और अन्य नियत समयों का अन्नबलि बछड़े पीछे एपा भर, और मेढ़े पीछे एपा भर का हो; और भेड़ के बच्चों के साथ यथाशक्ति अन्न और एपा पीछे हीन भर तेल।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“पर्वों और अन्य नियत समयों का अन्नबलि बछड़े पीछे एपा* भर, और मेढ़े पीछे एपा भर का हो; और भेड़ के बच्‍चों के साथ यथाशक्‍ति अन्न और एपा पीछे हीन भर तेल।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
भोजों और ठहराये गए त्योहारों पर, अन्‍नबलि एक बछड़े के साथ एक एफाह, एक मेढ़े के साथ एक एफाह, और मेमनों के साथ अपनी खुशी से जितना ज्यादा दे सके, वह दे, इसके साथ हर एफाह के लिये एक हीन तेल भी दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“पर्वों और अन्य नियत समयों का अन्नबलि बछड़े पीछे एपा भर, और मेढ़े पीछे एपा भर का हो; और भेड़ के बच्चों के साथ यथाशक्ति अन्न और एपा पीछे हीन भर तेल।