Ezekiel 46:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us ne mujh se kaha, yah vah sthan haai jis men yajak log doshabaali aur papabali ke mans ko pakaaen aur annabali ko pakaae, aeesa n ho ki unhen baharee angan men le jane se sadhaaran log pavitra ttharen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति ने मुझसे कहा, “यही वह स्थान है जहाँ याजक दोष बलि और पाप बलि को पकायेंगे। यहीं पर याजक अन्नबलि को पकायेंगे। क्यों क्योंकि जिससे उन्हें उन भेंटों को बाहरी आँगन में ले जाने की आवश्यकता न रहे। इस प्रकार वे उन पवित्र चीजों को बाहर नहीं लाएंगे जहाँ साधारण लोग होंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने मुझसे कहा, ‘यही वह स्‍थान है, जहाँ पुरोहित दोष-बलि और पाप-बलि के पशुओं का मांस पकाएंगे। इसी स्‍थान पर वे अन्न-बलि में चढ़ाए गए अन्न की रोटी सेकेंगे। ऐसा न हो कि वे बलि-पशु का मांस और अन्न-बलि का पवित्र अन्न बाहर आंगन में ले जाएं और साधारण जनों को उनका स्‍पर्श हो जाए और वे भी पवित्र हो जाएं।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने मुझ से कहा, यह वह स्थान है जिस में याजक लोग दोषबलि और पापबलि के मांस को पकाएं और अन्नबलि को पकाएं, ऐसा न हो कि उन्हें बाहरी आंगन में ले जाने से साधारण लोग पवित्रा ठहरें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने मुझ से कहा, “यह वह स्थान है जिसमें याजक लोग दोषबलि और पापबलि के मांस को पकाएँ और अन्नबलि को पकाएँ, ऐसा न हो कि उन्हें बाहरी आँगन में ले जाने से साधारण लोग पवित्र ठहरें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने मुझसे कहा, “यह वह स्थान है, जहां पुरोहित दोष बलिदान और पाप बलिदान को पकाएं और अन्‍नबलि को सेंकें, इससे इन्हें बाहरी आंगन में लाना न पड़े और लोगों को पवित्र करना न पड़े.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने मुझसे कहा, “यह वह स्थान है जिसमें याजक लोग दोषबलि और पापबलि के माँस को पकाएँ और अन्नबलि को पकाएँ, ऐसा न हो कि उन्हें बाहरी आँगन में ले जाने से साधारण लोग पवित्र ठहरें।”