Ezekiel 46:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur bachhde aur meddhe donon ke sath vah aek aek aepa annabali taaiyar kare, aur bhed ke bachchon ke sath yathashaktai ann, aur aepa peechhe heen bhr tela.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
शासक को बैल के साथ एक एपा अन्नबलि और एक एपा अन्नबलि मेढ़े के साथ देनी चाहिए। शासक को मेमनों के साथ तथा हर एक एपा अन्न के लिये एक हिन तेल के साथ, जितना हो सके देना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह इस अग्‍नि-बलि के साथ अन्न-बलि भी चढ़ाएगा: प्रत्‍येक बछड़े और मेढ़े के साथ दस किलो अन्न, और मेमनों के साथ यथाशक्‍ति अन्न और हर दस किलो पीछे साढ़े सात लिटर तेल।
Hindi Bible HHBD
और बछड़े और मेढ़े दोनों के साथ वह एक एक एपा अन्नबलि तैयार करे, और भेड़ के बच्चों के साथ यथाशक्ति अन्न, और एपा पीछे हीन भर तेल।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बछड़े और मेढ़े दोनों के साथ वह एक एक एपा अन्नबलि तैयार करे, और भेड़ के बच्‍चों के साथ यथाशक्‍ति अन्न, और एपा पीछे हीन भर तेल।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अन्‍नबलि के रूप में बछड़े के साथ एक एफाह, मेढ़े के साथ एक एफाह और मेमनों के साथ जितना ज्यादा वह चाहता है, दे, इसके साथ हर एफाह के लिये एक हीन जैतून तेल भी दे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बछड़े और मेढ़े दोनों के साथ वह एक-एक एपा अन्नबलि तैयार करे, और भेड़ के बच्चों के साथ यथाशक्ति अन्न, और एपा पीछे हीन भर तेल।