Ezekiel 48:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah arpan kiya hua pavitra bhag yajakon ko mile vah uttar or pachchees hajar bans lamba, paachchhim or das hajar bans chauda, poorva or das hajar bans chauda aur dakkhian or pachchees hajar bans lamba ho aur usake beechobeech yahova ka paavitrasthan ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भूमि का यह विशेष क्षेत्र याजकों और लेवीवंशियों में बँटेगा। “याजक इस क्षेत्र का एक भाग पाएंगे। यह भूमि उत्तर की ओर पच्चीस हजार हाथ लम्बी, पश्चिम की ओर दस हजार हाथ चौड़ी, पूर्व की ओर दस हजार हाथ चौड़ी और दक्षिण की ओर पच्चीस हजार हाथ लम्बी होगी। भूमि के इस क्षेत्र के बीच में यहोवा का मन्दिर होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पवित्र भूमि का विभाजन इस प्रकार करना: जो भूमि पुरोहितों को प्राप्‍त होगी, वह उत्तर में साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बी, पश्‍चिम में पांच किलोमीटर चौड़ी, पूर्व में पांच किलोमीटर चौड़ी और दक्षिण में साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बी होगी। उसके मध्‍य में प्रभु का पवित्र-स्‍थान होगा।
Hindi Bible HHBD
यह अर्पण किया हुआ पवित्रा भाग याजकों को मिले; वह उत्तर ओर पच्चीस हजार बांस लम्बा, पच्छिम ओर दस हजार बांस चौड़ा, पूर्व ओर दस हजार बांस चौड़ा और दक्खिन ओर पच्चीस हजार बांस लम्बा हो; और उसके बीचोबीच यहोवा का पवित्रास्थान हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह अर्पण किया हुआ पवित्र भाग याजकों को मिले; वह उत्तर की ओर पच्‍चीस हज़ार बाँस लम्बा, पश्‍चिम की ओर दस हज़ार बाँस चौड़ा, पूर्व ओर दस हज़ार बाँस चौड़ा और दक्षिण की ओर पच्‍चीस हज़ार बाँस लम्बा हो; और उसके बीचोबीच यहोवा का पवित्रस्थान हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पुरोहितों के लिये यह पवित्र भाग होगा. उत्तर की तरफ इसकी लंबाई लगभग तेरह किलोमीटर, पश्चिम की तरफ इसकी चौड़ाई लगभग पांच किलोमीटर, चौड़ा अंश पुरोहितों के लिए होगा. इसके बीच में याहवेह का पवित्र स्थान होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह अर्पण किया हुआ पवित्र भाग याजकों को मिले; वह उत्तर ओर पच्चीस हजार बाँस लम्बा, पश्चिम ओर दस हजार बाँस चौड़ा, पूर्व ओर दस हजार बाँस चौड़ा और दक्षिण ओर पच्चीस हजार बाँस लम्बा हो; और उसके बीचोबीच यहोवा का पवित्रस्थान हो।