Ezekiel 48:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah vishosh pavitra bhag sadok kee santan ke un yajakon ka ho jo meree agyaaon ko palate rahe, aur israaaeliyon ke bhttk jane ke samay leviyon kee nai n bhttke the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह भूमि सादोक के वंशजों के लिये है। ये व्यक्ति मेरे पवित्र याजक होने के लिये चुने गए थे। क्यों क्योंकि इन्होंने तब भी मेरा सेवा करना जारी रखा जब इस्राएल के अन्य लोगों ने मुझे छोड़ दिया। सादोक के परिवार ने मुझे लेवी परिवार समूह के अन्य लोगों की तरह नहीं छोड़ा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह भूमि मेरे अभिषिक्‍त पुरोहितों के लिए होगी, जो सादोक के वंशज हैं। जब इस्राएली मुझे छोड़कर अन्‍य देवी-देवताओं के पीछे भटक गए थे, और उनके साथ लेवी कुल के पुरोहित भी भटक गए थे, तब मेरे ये पुरोहित मेरी सेवा करते रहे।
Hindi Bible HHBD
यह विशेष पवित्रा भाग सादोक की सन्तान के उन याजकों का हो जो मेरी आज्ञाओं को पालते रहे, और इस्राएलियों के भटक जाने के समय लेवियों की नाई न भटके थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह विशेष पवित्र भाग सादोक की सन्तान के उन याजकों का हो जो मेरी आज्ञाओं का पालन करते रहे, और इस्राएलियों के भटक जाने के समय लेवियों के समान न भटके थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह भाग सादोक के वंश के उन पवित्र किए हुए पुरोहितों के लिये होगा, जो मेरी सेवा करने में विश्वासयोग्य थे और उन लेवियों की तरह भटके नहीं, जो इस्राएलियों के भटकने पर वे भी भटक गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह विशेष पवित्र भाग सादोक की सन्तान के उन याजकों का हो जो मेरी आज्ञाओं को पालते रहें, और इस्राएलियों के भटक जाने के समय लेवियों के समान न भटके थे।