Ezekiel 48:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yajakon ke sivane se laga hua leviyon ka bhag ho, vah pachchees hajar bans lamba aur das hajar bans chauda ho. saree lambai pachchees hajar bans kee aur chodai das hajar bans kee ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“याजकों की भूमि से लगी भूमि को लेवीवंशी अपने हिस्से के रूप में पाएंगे। यह पच्चीस हजार हाथ लम्बी, दस हजार हाथ चौड़ी होगी। वे इस भूमि की पूरी लम्बाई और चौड़ाई पच्चीस हजार हाथ लम्बी और बीस हजार हाथ चौड़ी पाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘पुरोहितों के भूमि-भाग से लगा हुआ भूमिक्षेत्र लेवियों को मिलेगा। यह साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बा और पांच किलोमीटर चौड़ा होगा। इस प्रकार पूरा भाग साढ़े बारह किलोमीटर लम्‍बा और दस किलोमीटर चौड़ा होगा।
Hindi Bible HHBD
और याजकों के सिवाने से लगा हुआ लेवियों का भाग हो, वह पच्चीस हजार बांस लम्बा और दस हजार बांस चौड़ा हो। सारी लम्बाई पच्चीस हजार बांस की और चोड़ाई दस हजार बांस की हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
याजकों की सीमा से लगा हुआ लेवियों का भाग हो, वह पच्‍चीस हज़ार बाँस लम्बा और दस हज़ार बाँस चौड़ा हो। सारी लम्बाई पच्‍चीस हज़ार बाँस की और चौड़ाई दस हज़ार बाँस की हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“पुरोहितों के क्षेत्र से लगा हुआ एक भाग लेवियों के लिये होगा, जो लगभग तेरह किलोमीटर लंबा और लगभग पांच किलोमीटर चौड़ा होगा. इसकी पूरी लंबाई लगभग तेरह किलोमीटर और चौड़ाई लगभग पांच किलोमीटर होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
याजकों की सीमा से लगा हुआ लेवियों का भाग हो, वह पच्चीस हजार बाँस लम्बा और दस हजार बाँस चौड़ा हो। सारी लम्बाई पच्चीस हजार बाँस की और चौड़ाई दस हजार बाँस की हो।