Ezekiel 48:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur chaudai ke pachchees hajar bans ke samhane jo panch hajar bacha rahega, vah nagar aur bastee aur charai ke liye sadhaaran bhag ho aur nagar usake beech men ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“भूमि का एक क्षेत्र पाँच हजार हाथ चौड़ा और पच्चीस हजार हाथ लम्बा होगा जो याजकों और लेवीवंशियों को दी गई भूमि से अतिरिक्त होगा। यह भूमि नगर, पशुओं की चरागाह और घर बनाने के लिये हो सकती है। साधारण लोग इसका उपयोग कर सकते हैं। नगर इसके बीच में होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘शेष अढ़ाई किलोमीटर चौड़ी और साढ़े बारह किलोमीटर लम्बी भूमि नगर, बस्ती और चरागाह के सामान्य प्रयोग के लिए सुरक्षित होगी। नगर उसके बीच में होगा।
Hindi Bible HHBD
और चौड़ाई के पच्चीस हजार बांस के साम्हने जो पांच हजार बचा रहेगा, वह नगर और बस्ती और चराई के लिये साधारण भाग हो; और नगर उसके बीच में हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“चौड़ाई के पच्चीस हज़ार बाँस के सामने जो पाँच हज़ार बचा रहेगा, वह नगर और बस्ती और चराई के लिये साधारण भाग हो; और नगर उसके बीच में हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“बचा हुआ लगभग ढाई किलोमीटर चौड़ा और लगभग तेरह किलोमीटर लंबा क्षेत्र शहर के साधारण उपयोग के लिये होगा, जिसमें घर और चरागाह होंगे. शहर इसके बीच में होगा
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“चौड़ाई के पच्चीस हजार बाँस के सामने जो पाँच हजार बचा रहेगा, वह नगर और बस्ती और चराई के लिये साधारण भाग हो; और नगर उसके बीच में हो।