Ezekiel 48:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur arpan kiae huae paavitra bhag ke pas kee lambai men se jo kuchh bache, arthata poorva aur paachchhim donon or das das bans jo arpan kiae huae bhag ke pas ho, usakee upaj nagar men paarishram karanevalon ke khane ke liye ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पवित्र क्षेत्र के सहारे जो लम्बाई बचेगी, वह दस हजार हाथ पूर्व में ओर दस हजार हाथ पश्चिम में होगी। यह भूमि पवित्र क्षेत्र के बगल में होगी। यह भूमि नगर के मजदूरों के लिये अन्न पैदा करेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पवित्र भूमि भाग की लम्बाई में से बचा हुआ भाग पूर्व की ओर पांच किलोमीटर और पश्चिम की ओर भी पांच किलोमीटर होगा। यह भाग पवित्र, अर्पित किए हुए भाग से संलग्न होगा। उसकी उपज से उन लोगों को भोजन मिलेगा जो नगर में काम करते हैं।
Hindi Bible HHBD
और इस्राएल के सारे गोत्रों में से जो तगर में परिश्रम करें, वे उसकी खेती किया करें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्पण किए हुए पवित्र भाग के पास की लम्बाई में से जो कुछ बचे, अर्थात् पूर्व और पश्चिम दोनों ओर दस दस हज़ार बाँस जो अर्पण किए हुए भाग के पास हो, उसकी उपज नगर में परिश्रम करनेवालों के खाने के लिये हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पवित्र भाग के सीमा से लगा जो बचा हुआ भाग होगा और पवित्र भाग के लंबाई की तरफ होगा, वह पूर्व की ओर लगभग पांच किलोमीटर और पश्चिम की ओर लगभग पांच किलोमीटर होगा. इसकी उपज से शहर के श्रमिक भोजन प्राप्त करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्पण किए हुए पवित्र भाग के पास की लम्बाई में से जो कुछ बचे, अर्थात् पूर्व और पश्चिम दोनों ओर दस-दस बाँस जो अर्पण किए हुए भाग के पास हो, उसकी उपज नगर में परिश्रम करनेवालों के खाने के लिये हो।