Ezekiel 5:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur he manushy ke santan, aek paainee talavar le, aur use na ke chhure ke kam men lakar apane sir aur daddhee ke bal moond dala tab taulane ka kantta lekar balon ke bhag kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मनुष्य के पुत्र अपने उपवास के समय के बाद तुम्हें ये काम करने चाहिए। तुम्हें एक तेज तलवार लेनी चाहिए। उस तलवार का उपयोग नाई के उस्तरे की तरह करो। तुम अपने बाल और दाढ़ी उससे काट लो। बालों को तराजू में रखो और तौलो। अपने बालों को तीन बराबर भागों में बाँटों। अपने बालों का एक तिहाई भाग उस ईंट पर रखो जिस पर नगर का चित्र बना है। उस नगर में उन बालों को जलाओ। यह प्रदर्शित करता है कि कुछ लोग नगर के अन्दर मरेंगे। तब तलवार का उपयोग करो और अपने बालों के एक तिहाई को छोटे—छोटे टुकड़ों में काट डालो। उन बालों को उस नगर (ईंट) के चारों ओर रखो। यह प्रदर्शित करेगा कि कुछ लोग नगर के बाहर मरेंगे। तब अपने बालों के एक तिहाई को हवा में उड़ा दो। इन्हें हवा को दूर उड़ा ले जाने दो। यह प्रदर्शित करेगा कि मैं अपनी तलवार निकालूँगा और कुछ लोगों का पीछा करके उन्हें दूर देशों में भगा दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ मानव-सन्तान, अपने हाथ में एक तेज तलवार ले। नाई के उस्तरे के समान उसको काम में ला। उससे अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूंड़। इसके पश्चात् तू तौलने का कांटा लेना, और उससे बालों को तौलकर उसके तीन भाग करना।
Hindi Bible HHBD
और हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाऊ के छुरे के काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूंड़ डाल; तब तौलने का कांटा लेकर बालों के भाग कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाई के उस्तरे के समान काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूँड़ डाल, तब तौलने का काँटा लेकर बालों के भाग कर।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे मनुष्य के पुत्र, अब तुम एक तेज तलवार लो और उसका उपयोग एक नाई के उस्तरे की तरह अपने सिर के बाल मुंड़ाने और अपनी दाढ़ी बनाने में करो. तब तोलने का कांटा लेकर इन बालों को बांट लो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाई के उस्तरे के काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मुँण्ड़ डाल; तब तौलने का काँटा लेकर बालों के भागकर।