Ezekiel 5:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
teree aek tihai to maree se maregee, aur tere beech bookh se mar mittegee aek tihai tere as pas talavar se maree jaaegee aur aek tihai ko maain charon or titara-abitar karoonga aur talavar kheenchakar unake peechhe chalaunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे एक तिहाई लोग नगर के भीतर रोग और भूख से मरेंगे। तुम्हारे एक तिहाई लोग युद्ध में नगर के बाहर मरेंगे और तुम्हारे लोगों के एक तिहाई को मैं अपनी तलवार निकाल कर उन का पीछा कर के उन्हें दूर देशों में खदेड़ दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तेरी आबादी का एक-तिहाई भाग महामारी से मर जाएगा। वे तेरे सामने अकाल से मर जाएंगे। आबादी का दूसरा एक-तिहाई भाग नगर के चारों ओर शत्रु की तलवार से मारा जाएगा, और शेष तीसरे भाग को मैं सब दिशाओं में बिखेर दूंगा, और तलवार खींच कर उनका पीछा करूंगा।
Hindi Bible HHBD
तेरी एक तिहाई तो मरी से मरेगी, और तेरे बीच भूख से मर मिटेगी; एक तिहाई तेरे आस पास तलवार से मारी जाएगी; और एक तिहाई को मैं चारों ओर तितर- बितर करूंगा और तलवार खींचकर उनके पीछे चलाऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरी एक तिहाई तो मरी से मरेगी, और तेरे बीच भूख से मर मिटेगी; एक तिहाई तेरे आस पास तलवार से मारी जाएगी; और एक तिहाई को मैं चारों ओर तितर बितर करूँगा और तलवार खींचकर उनके पीछे चलाऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे एक तिहाई लोग तुम्हारे ही बीच में महामारी या अकाल से मरेंगे, एक तिहाई तलवार से तुम्हारे दीवारों के बाहर मारे जाएंगे; और एक तिहाई को मैं चारों ओर तितर-बितर कर दूंगा और नंगी तलवार से पीछा करवाऊंगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरी एक तिहाई तो मरी से मरेगी, और तेरे बीच भूख से मर मिटेगी; एक तिहाई तेरे आस-पास तलवार से मारी जाएगी; और एक तिहाई को मैं चारों ओर तितर-बितर करूँगा और तलवार खींचकर उनके पीछे चलाऊँगा।