Ezekiel 5:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah us samay hoga, jab maain un logon ko nash karane ke liye tum par mahangee ke teekhe teer chalakar, tumhare beech mahangee baddhaunga, aur tumhare annaroopee adhaar ko door karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने कहा था कि मैं तुम्हारे पास भयंकर भुखमरी का समय भेजूँगा। मैंने तुमसे कहा था, मैं उन चीजों को भेजूँगा जो तुमको नष्ट करेंगी और तुमसे कहा था कि मैं तुम्हारी भोजन की आपूर्ति छीन लूँगा, और वह भूखमरी का वह समय बार—बार आया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुझे नष्‍ट करने के लिए, तुझ पर अकाल के घातक तीर चलाऊंगा, विनाश के बाण मारूंगा, तुझ पर भयंकर से भयंकर अकाल लाऊंगा और तेरी “रोटी का आधार” तोड़ दूंगा।
Hindi Bible HHBD
यह उस समय होगा, जब मैं उन लोगों को नाश करने के लिये तुम पर महंगी के तीखे तीर चलाकर, तुम्हारे बीच महंगी बढ़ाऊंगा, और तुम्हारे अन्नरूपी आधार को दूर करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह उस समय होगा, जब मैं उन लोगों का नाश करने के लिये तुम पर महँगी के तीखे तीर चलाकर, तुम्हारे बीच महँगी बढ़ाऊँगा, और तुम्हारे अन्नरूपी आधार को दूर करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं तुम पर अकाल के घातक और विनाशकारी तीर छोड़ूंगा, तो तुम्हें नाश करने के लिये ऐसा करूंगा. मैं तुम्हारे ऊपर बार-बार अकाल लाऊंगा और तुम्हारा भोजन-पानी बंद कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह उस समय होगा, जब मैं उन लोगों को नाश करने के लिये तुम पर अकाल के तीखे तीर चलाकर, तुम्हारे बीच अकाल बढ़ाऊँगा, और तुम्हारे अन्‍नरूपी आधार को दूर करूँगा।