Ezekiel 5:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir un men se bhee thode se lekar ag ke beech dalana ki ve ag men jal jaaen tab usee men se aek lo bhdkakar israaael ke sare dharane men faail jaaegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तब उन उड़े हुए बालों में से कुछ और अधिक बालों को लाओ। उन बालों को आग में फेंक दो। यह प्रदर्शित करता है कि आग वहाँ शुरु होगी और इस्राएल के पूरे खानदानको जलाकर नष्ट कर देगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इनमें से भी कुछ बाल अलग करना, और उनको आग में डालकर जला देना। यहां से आग की एक ज्‍वाला निकलेगी, और इस्राएल के सम्‍पूर्ण कुल में फैल जाएंगी।
Hindi Bible HHBD
फिर उन में से भी थोड़े से लेकर आग के बीच डालना कि वे आग में जल जाएं; तब उसी में से एक लो भड़ककर इस्राएल के सारे धराने में फैल जाएगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर इन में से भी थोड़े से लेकर आग के बीच डालना कि वे आग में जल जाएँ, तब उसी में से एक लौ भड़ककर इस्राएल के सारे घराने में फैल जाएगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर, इन बालों में से कुछ को लेना और उन्हें आग में फेंककर जला देना. वहां से एक आग पूरे इस्राएल में फैल जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उनमें से भी थोड़े से लेकर आग के बीच डालना कि वे आग में जल जाएँ; तब उसी में से एक लौ भड़ककर इस्राएल के सारे घराने में फैल जाएगी।