Ezekiel 5:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne mere niyamon ke viruddh kam karake anyajatiyon se aadhaik dushttta kee, aur meree vidhaiyon ke viruddh charon or ke deshaen ke logoen se adhaik burai kee haai kyonaki unhon ne mere niyam tuchchh jane, aur ve meree vidhaiyon par naheen chale.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरूशलेम के लोगों ने मेरे आदेशों के प्रति विद्रोह किया। वे अन्य किसी भी राष्ट्र से अधिक बुरे थे! उन्होंने मेरे नियमों को उससे भी अधिक तोड़ा जितना उनके चारों ओर के किसी भी देश के लोगों ने तोड़ा। उन्होंने मेरे आदेशों को सुनने से इनकार कर दिया। उन्होंने मेरी व्यवस्था का पालन नहीं किया!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु यरूशलेम नगरी ने दुष्‍कर्म करने के लिए मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों को बदल दिया, और मेरी संविधियों के अनुसार आचरण नहीं किया। यरूशलेम के निवासियों ने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों का तिरस्‍कार किया। वे मेरी संविधियों के अनुरूप नहीं चले। इस प्रकार उन्‍होंने अपने आसपास के राष्‍ट्रों से अधिक दुष्‍कर्म किए। उन्‍होंने अपने चारों ओर के देशों की अपेक्षा अधिक अधर्म किया।
Hindi Bible HHBD
उस ने मेरे नियमों के विरूद्ध काम करके अन्यजातियों से अधिक दुष्टता की, और मेरी विधियों के विरूद्ध चारों ओर के देशों के लोगोें से अधिक बुराई की है; क्योंकि उन्हों ने मेरे नियम तुच्छ जाने, और वे मेरी विधियों पर नहीं चले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने मेरे नियमों के विरुद्ध काम करके अन्य जातियों से अधिक दुष्‍टता की, और मेरी विधियों के विरुद्ध चारों ओर के देशों के लोगों से अधिक बुराई की है; क्योंकि उन्होंने मेरे नियम तुच्छ जाने, और वे मेरी विधियों पर नहीं चले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उसने दुष्ट काम करके मेरे कानूनों और नियमों के विरुद्ध अपने चारों तरफ के जनताओं और देशों से अधिक विद्रोह किया है. उसने मेरे कानूनों को तुच्छ जाना है और मेरे नियमों पर नहीं चला है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने मेरे नियमों के विरुद्ध काम करके अन्यजातियों से अधिक दुष्टता की, और मेरी विधियों के विरुद्ध चारों ओर के देशों के लोगों से अधिक बुराई की है; क्योंकि उन्होंने मेरे नियम तुच्छ जाने, और वे मेरी विधियों पर नहीं चले।