Ezekiel 5:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan prabhu yahova yon kahata haai, tum log jo apane charon or kee jaatiyon se aadhaik hullad machate, aur n meree vidhaiyon par chalate, n mere niyamon ko manate aur apane charon or kee jaatiyon ke niyamon ke anusar bhee n kiya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये मेरे स्वामी यहोवा, ने कहा, “मैं तुम लोगों पर भयंकर विपत्ति लाऊँगा। क्यों क्योंकि तुमने मेरे आदेशों का पालन नहीं किया। तुम लोगों ने मेरे नियमों को अपने चारों ओर रहने वाले लोगों से भी अधिक तोड़ा! तुम लोगों ने वे काम भी किये जिन्हें वे लोग भी गलत कहते हैं!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं, स्‍वामी-प्रभु यों कहता हूँ: तुमने मेरे प्रति अपने चारों ओर के राष्‍ट्रों से अधिक बलवा किया, और मेरी संविधियों का पालन नहीं किया, तुमने मेरे न्‍याय-सिद्धान्‍तों के अनुसार आचरण नहीं किया; किन्‍तु तुमने अपने आसपास के राष्‍ट्रों के न्‍याय-सिद्धान्‍त अपनाए, और उनको व्‍यवहार में लाए।
Hindi Bible HHBD
इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, तुम लोग जो अपने चारों ओर की जातियों से अधिक हुल्लड़ मचाते, और न मेरी विधियों पर चलते, न मेरे नियमों को मानते और अपने चारों ओर की जातियों के नियमों के अनुसार भी न किया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है: तुम लोग जो अपने चारों ओर की जातियों से अधिक हुल्‍लड़ मचाते, और न मेरी विधियों पर चलते, न मेरे नियमों को मानते और अपने चारों ओर की जातियों के नियमों के अनुसार भी न किया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: तुम अपने चारों तरफ के जातियों से ज्यादा उद्दंड हो गये हो और मेरे नियमों या कानूनों के पीछे नहीं चले हो. और तो और तुम अपने चारों तरफ के जातियों के स्तर के भी नहीं बने हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण प्रभु यहोवा यह कहता है, तुम लोग जो अपने चारों ओर की जातियों # से अधिक हुल्लड़ मचाते, और न मेरी विधियों पर चलते, न मेरे नियमों को मानते और अपने चारों ओर की जातियों के नियमों के अनुसार भी न किया,