Ezekiel 5:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan prabhu yahova yon kahata haai, dek, maain svayan tere viruddh hoo aur anyajaatiyon ke dekhte maain tere beech nyay ke kam karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “इसलिये मैं भी तुम्हारे विरुद्ध हूँ, मैं तुम्हें इस प्रकार दण्ड दूँगा जिससे दूसरे लोग भी देख सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: सुनो, मैं, स्वामी-प्रभु क्या कहता हूँ: मैं, हां मैं, तुम्हारे विरुद्ध हूँ। मैं इन्हीं राष्ट्रों के सामने तुम्हारे मध्य में अपना न्याय-निर्णय सुनाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, मैं स्वयं तेरे विरूद्ध हूँ; और अन्यजातियों के देखते मैं तेरे बीच न्याय के काम करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है: देख, मैं स्वयं तेरे विरुद्ध हूँ; और अन्य जातियों के देखते मैं तेरे बीच न्याय के काम करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: हे येरूशलेम, मैं, स्वयं तुम्हारे विरुद्ध हूं, और मैं जातियों के देखते में ही तुम्हें दंड दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण प्रभु यहोवा यह कहता है: देख, मैं स्वयं तेरे विरुद्ध हूँ; और अन्यजातियों के देखते मैं तेरे बीच न्याय के काम करूँगा।