Ezekiel 6:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain apana hath unake viruddh baddhakar us desh ko sare gharon samet jangal se le dibala kee or tak ujad hee ujad kar doonga. tab ve jan lenge ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु मैं अपना हाथ तुम लोगों पर उठाऊँगा और तुम्हें और तुम्हारे लोगों को जहाँ कही वे रहे, दण्ड दूँगा! मैं तुम्हारे देश को नष्ट करूँगा! यह दिबला मरूभूमि से भी अधिक सूनी होगी। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं उन पर अपना विनाशकारी हाथ उठाऊंगा, और उनकी समस्‍त बस्‍तियों को − दक्षिण के निर्जन प्रदेश से उत्तर में रिबलाह नगर तक − सम्‍पूर्ण देश को उजाड़ और निर्जन बना दूंगा। तब उन्‍हें मालूम होगा कि मैं प्रभु हूं।’
Hindi Bible HHBD
मैं अपना हाथ उनके विरूद्ध बढ़ाकर उस देश को सारे घरों समेत जंगल से ले दिबला की ओर तक उजाड़ ही उजाड़ कर दूंगा। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं अपना हाथ उनके विरुद्ध बढ़ाकर उस देश को सारे घरों समेत जंगल से ले रिबला तक उजाड़ ही उजाड़ कर दूँगा। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और मैं उनके विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाऊंगा और उनके देश को निर्जन स्थान से लेकर दिबलाह तक, जहां कहीं भी वे रहते हैं उन सब जगहों को उजाड़ दूंगा. तब वे जान जाएंगे कि मैं याहवेह हूं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं अपना हाथ उनके विरुद्ध बढ़ाकर उस देश को सारे घरों समेत जंगल से ले दिबला की ओर तक उजाड़ ही उजाड़ कर दूँगा। तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”