Ezekiel 6:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain israaaeliyon kee lothon ko unakee mooraton ke samhane rakoonga, aur unakee haddiyon ko tumharee vediyon ke as pas chhtaira doongan
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं इस्राएल के लोगों के शवों को उनके देवताओं की गन्दी मूर्तियों के सामने फेंकूँगा। मैं तुम्हारी हड्डियों को तुम्हारी वेदियों के चारों ओर बिखेरूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं इस्राएलियों के शव उनकी मूर्तियों के सम्‍मुख डालूंगा। ओ इस्राएलियो, मैं तुम्‍हारी वेदियों के चारों ओर तुम्‍हारे शव की हड्डियाँ बिखेरूंगा।
Hindi Bible HHBD
मैं इस्राएलियों की लोथों को उनकी मूरतों के साम्हने रखूंगा, और उनकी हडि्डयों को तुम्हारी वेदियों के आस पास छितरा दूंगां
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं इस्राएलियों के शवों को उनकी मूरतों के सामने रखूँगा, और उनकी हड्डियों को तुम्हारी वेदियों के आसपास छितरा दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं इस्राएलियों के लाशों को उनके मूर्तियों के सामने रख दूंगा, और मैं तुम्हारी हड्डियों को तुम्हारी वेदियों के चारों ओर बिखेर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं इस्राएलियों के शवों को उनकी मूरतों के सामने रखूँगा, और उनकी हड्डियों को तुम्हारी वेदियों के आस-पास छितरा दूँगा