Ezekiel 6:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
taubhee maain kitanon ko bacha rakoonga. so jab tum desh desh men titara-abitar hoge, tab anyajaatiyon ke beech tumhare kuchh log talavar se bach jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने कहा, “किन्तु मैं तुम्हारे कुछ लोगों को बच निकलने दूँगा। वे थोड़े समय तक विदेशों में रहेंगे। मैं उन्हें बिखेरूँगा और अन्य देशों में रहने के लिये विवश करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘फिर भी ओ इस्राएलियो, मैं तुम में से कुछ लोगों को जीवित छोड़ दूंगा। कुछ लोग तलवार की मार से बच जाएंगे, और वे अन्य राष्ट्रों में तितर-बितर हो जाएंगे। अन्य देशों में बिखरे हुए ये ही लोग बचेंगे।
Hindi Bible HHBD
तौभी मैं कितनों को बचा रखूंगा। सो जब तुम देश देश में तितर- बितर होगे, तब अन्यजातियों के बीच तुम्हारे कुछ लोग तलवार से बच जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तौभी मैं कितनों को बचा रखूँगा। इसलिये जब तुम देश देश में तितर–बितर होगे, तब जाति–जाति के बीच तुम्हारे कुछ लोग तलवार से बच जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘फिर भी, मैं कुछ लोगों को छोड़ दूंगा, क्योंकि जब तुम देश-देश और जाति-जाति के बीच बिखर जाओगे, तो तुममें से कुछ तलवार की मार से बच जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तो भी मैं कितनों को बचा रखूँगा। इसलिए जब तुम देश-देश में तितर-बितर होंगे, तब अन्यजातियों के बीच तुम्हारे कुछ लोग तलवार से बच जाएँगे।