Ezekiel 6:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur ve bache huae jog, un jatiyon ke beech, jin men ve bandhauae hokar jaaenge, mujhe smaran karenge aur yah bhee ki hamara vyaabhaicharee day yahova se kaaise hatt gaya haai aur vyaabhaichaarinee kee see hamaree ankhen mooraton par kaaisee lagee haain jis se yahova ka man tootta haai. is reeati se un buraiyon ke kara, jo unhon ne apane sare ghainaune kam karake kee haai, ve apanee drashtti men ghainaune ttharenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब वे बचे हुए लोग बन्दी बनाए जाएंगे। वे विदेशों में रहने को विवश किये जाएंगे। किन्तु वे बचे हुए लोग मुझे याद रखेंगे। मैंने उनकी आत्मा (हृदय) को खण्डित किया। जिन पापों को उन्होंने किया, उसके लिये वे स्वयं ही घृणा करेंगे। बीते समय में वे मुझसे विमुख हुए थे और दूर हो गए थे। वे अपनी गन्दी मूर्तियों के पीछे लगे हुए थे। वे उस स्त्री के समान थे जो अपने पति को छोड़कर, किसी दूसरे पुरुष के पीछे दौड़ने लगी। उन्होंने बड़े भयंकर पाप किये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्‍हारे ये बचे हुए लोग उन राष्‍ट्रों में मुझे स्‍मरण करेंगे, जहाँ वे बन्‍दी बनकर निष्‍कासित हुए थे। वे याद करेंगे कि मैंने उनको दण्‍ड दिया था, क्‍योंकि उन दिनों में उनके हृदय की निष्‍ठा मेरे प्रति नहीं रही थी। और उन्‍होंने मेरी ओर से आंखें हटा ली थीं, और उन्‍होंने अन्‍य देवताओं की मूर्तियों पर कामनापूर्ण दृष्‍टि की थी। वे यह अनुभव कर अपने घृणित कार्यों के लिए स्‍वयं अपनी दृष्‍टि में घृणित ठहरेंगे, और कहेंगे कि उन्‍होंने कितने दुष्‍कर्म किये हैं।
Hindi Bible HHBD
और वे बचे हुए जोग, उन जातियों के बीच, जिन में वे बंधुए होकर जाएंगे, मुझे स्मरण करेंगे; और यह भी कि हमारा व्यभिचारी हृदय यहोवा से कैसे हट गया है और व्यभिचारिणी की सी हमारी आंखें मूरतों पर कैसी लगी हैं जिस से यहोवा का मन टूटा है। इस रीति से उन बुराइयों के कारण, जो उन्हों ने अपने सारे घिनौने काम करके की हैं, वे अपनी दृष्टि में घिनौने ठहरेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे बचे हुए लोग, उन जातियों के बीच, जिनमें वे बँधुए होकर जाएँगे, मुझे स्मरण करेंगे; और यह भी कि हमारा व्यभिचारी हृदय यहोवा से कैसे हट गया है, और व्यभिचारिणी की सी हमारी आँखें मूरतों पर कैसी लगी हैं, जिससे यहोवा का मन टूटा है। इस रीति से उन बुराइयों के कारण, जो उन्होंने अपने सारे घिनौने काम करके की हैं, वे अपनी दृष्‍टि में घिनौने ठहरेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उन जातियों के बीच, जहां वे बंधुआ होकर गये होंगे, और बच गये होंगे, वे मुझे याद करेंगे—कैसे मैं उनके व्यभिचारी हृदयों से दुःखी हुआ हूं, जो मुझसे दूर हो गये हैं और कैसे मैं उनकी आंखों से दुःखी हुआ हूं, जो उनकी मूर्तियों की लालसा करते हैं. तब किए गये अपने बुरे कामों और अपने सारे घृणित कार्यों के कारण उन्हें स्वयं से घृणा हो जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे बचे हुए लोग, उन जातियों के बीच, जिनमें वे बँधुए होकर जाएँगे, मुझे स्मरण करेंगे; और यह भी कि हमारा व्यभिचारी हृदय यहोवा से कैसे हट गया है और व्यभिचारिणी की सी हमारी आँखें मूरतों पर कैसी लगी हैं, जिससे यहोवा का मन टूटा है। इस रीति से उन बुराइयों के कारण, जो उन्होंने अपने सारे घिनौने काम करके की हैं, वे अपनी दृष्टि में घिनौने ठहरेंगे।