Ezekiel 7:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain un se munh faer loonga, tab ve mere raakshiat sthan ko apaavitra karenge dakoo us men ghausakar use apavitra karenge
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उनसे अपना मुँह फेर लूँगा, मैं उनकी ओर नहीं देखूँगा। वे अजनबी मेरे मन्दिर को नष्ट करेंगे, वे उस पवित्र भवन के गोपनीय भागों में जाएंगे और उसे अपवित्र करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इतना ही नहीं, मैं उनसे अपना मुंह मोड़ लूंगा, ताकि विधर्मी मेरे मन्दिर-रूपी कोषागार को भी अपवित्र कर दें। लुटेरे-डाकू मेरे कोषागार में प्रवेश करेंगे, और उसको अपवित्र कर देंगे।
Hindi Bible HHBD
मैं उन से मुंह फेर लूंगा, तब वे मेरे रक्षित स्थान को अपवित्रा करेंगे; डाकू उस में घुसकर उसे अपवित्रा करेंगे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं उन से मुँह मोड़ लूँगा, तब वे मेरे रक्षित स्थान को अपवित्र करेंगे; डाकू उसमें घुसकर उसे अपवित्र करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं लोगों से अपना मुंह मोड़ लूंगा, और लुटेरे मेरे बहुमूल्य स्थान को अपवित्र करेंगे. वे इसमें प्रवेश करेंगे और इसे अशुद्ध कर देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं उनसे मुँह फेर लूँगा, तब वे मेरे सुरक्षित स्थान को # अपवित्र करेंगे; डाकू उसमें घुसकर उसे अपवित्र करेंगे।