Ezekiel 7:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tera ant bhee a gaya, aur maain apana kop tujh par bhdkakar tere chalachalan ke anusar tujhe dand doonga aur tere sare ghainaune kamon ka fal tujhe doonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब तुम्हारा अन्त आ गया है! मैं दिखाऊँगा कि मैं तुम पर कितना क्रोधित हूँ। मैं तुम्हें उन बुरे कामों के लिये दण्ड दूँगा जो तुमने किये। जो भयंकर काम तुमने किये उनके लिए मैं तुमसे भुगतान कराऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ इस्राएल, सुन। तेरा अन्‍त आ गया। मैं अपनी क्रोधाग्‍नि तुझ पर बरसाऊंगा। मैं तेरे आचरण के अनुसार तेरा न्‍याय करूंगा, और तूने जो घृणित कार्य किए हैं, उनके लिए तुझे दण्‍ड दूंगा।
Hindi Bible HHBD
तेरा अन्त भी आ गया, और मैं अपना कोप तुझ पर भड़काकर तेरे चालचलन के अनुसार तुझे दण्ड दूंगा; और तेरे सारे घिनौने कामों का फल तुझे दूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरा अन्त भी आ गया, और मैं अपना कोप तुझ पर भड़काकर तेरे चालचलन के अनुसार तुझे दण्ड दूँगा; और तेरे सारे घिनौने कामों का फल तुझे दूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारा अंत आ गया है, अब मैं अपना क्रोध तुम्हारे विरुद्ध प्रगट करूंगा. मैं तुम्हारे आचरण के अनुसार तुम्हारा न्याय करूंगा और तुम्हारे सारे घृणित कार्यों का बदला लूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरा अन्त भी आ गया, और मैं अपना क्रोध तुझ पर भड़काकर तेरे चाल चलन के अनुसार तुझे दण्ड दूँगा; और तेरे सारे घिनौने कामों का फल तुझे दूँगा।