Ezekiel 8:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne mujh se kaha, he manushy ke santan, apanee ankhen uttar kee or uttakar dekh. so maain ne apanee ankhen uttar kee or uttakar dekha ki vedee ke faattk kee uttar kee or usake praveshasthan hee men vah dah upajanevalee praatima haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने मुझसे कहा। उसने कहा, “मनुष्य के पुत्र, उत्तर की ओर देखो!” इसलिये मैंने उत्तर की ओर देखा। और वहाँ प्रवेश मार्ग के सहारे वेदी—द्वार के उत्तर में वह देवमूर्ति थी जिसके प्रति परमेश्वर की ईर्ष्या होती थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव, अपनी आंखें ऊपर उठा, और उत्तर दिशा में देख।’ अत: मैंने उत्तर दिशा में दृष्‍टि की, और यह देखा: वेदी के द्वार के उत्तर में, प्रवेश-द्वार पर ईष्‍र्या की मूर्ति प्रतिष्‍ठित है।
Hindi Bible HHBD
उस ने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, अपनी आंखें उत्तर की ओर उठाकर देख। सो मैं ने अपनी आंखें उत्तर की ओर उठाकर देखा कि वेदी के फाटक की उत्तर की ओर उसके प्रवेशस्थान ही में वह डाह उपजानेवाली प्रतिमा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने मुझ से कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, अपनी आँखें उत्तर की ओर उठाकर देख।” अत: मैं ने अपनी आँखें उत्तर की ओर उठाकर देखा कि वेदी के फाटक के उत्तर की ओर उसके प्रवेश स्थान ही में वह डाह उपजानेवाली प्रतिमा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, उत्तर दिशा की ओर देखो.” अतः मैंने दृष्टि की, और वेदी के द्वार के उत्तर में प्रवेश स्थल पर मैंने जलन उपजानेवाली उस मूर्ति को देखा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, अपनी आँखें उत्तर की ओर उठाकर देख।” अतः मैंने अपनी आँखें उत्तर की ओर उठाकर देखा कि वेदी के फाटक के उत्तर की ओर उसके प्रवेशस्थान ही में वह डाह उपजानेवाली प्रतिमा है।