Ezekiel 9:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain ne kya dekha, ki jo purush san ka vasr paahine huae aur kamar men davat bandho tha, us ne yah kahakar samachar diya, jaaise too ne agyaa dee, maain ne vaaise hee kiya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब सूती वस्त्र, लिपिक की कलम और स्याही धारण करने वाला व्यक्ति बोला। उसने कहा, “मैंने वह कर दिया जो तेरा आदेश था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी समय मैंने देखा कि लिपिक, जिसकी कमर में कलम-दवात लटक रही थी, यह समाचार लाया, ‘प्रभु, जैसा तूने मुझे आदेश दिया था, वैसा ही मैंने कर दिया।’
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने क्या देखा, कि जो पुरूष सन का वस्त्रा पहिने हुए और कमर में दवात बान्धे था, उस ने यह कहकर समाचार दिया, जैसे तू ने आज्ञा दी, मैं ने वैसे ही किया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने क्या देखा, कि जो पुरुष सन का वस्त्र पहिने हुए और कमर में दवात बाँधे था, उसने यह कहकर समाचार दिया, “जैसे तू ने आज्ञा दी, मैं ने वैसा ही किया है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह व्यक्ति, जो मलमल का कपड़ा पहने अपने बगल में लेखन सामग्री लिये हुए था, वापस आकर कहा, “आपने जैसा आदेश दिया था, मैंने वैसा कर दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने क्या देखा, कि जो पुरुष सन का वस्त्र पहने हुए और कमर में दवात बाँधे था, उसने यह कहकर समाचार दिया, “जैसे तूने आज्ञा दी, मैंने वैसे ही किया है।”