Ezekiel 9:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab ve mar rahe the, aur maain akela rah gaya, tab maain munh ke bal gira aur chillakar kaha, hay prabhu yahova! kya too apanee jalajalahatt yarooshalem par bhdkakar israaael ke sab bache huon ko bhee nash karega?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वे लोग, लोगों को मारने गए, तो मैं वहीं रूका रहा। मैंने भूमि पर अपना माथा टेकते हुए कहा, “हे मेरे स्वामी यहोवा, यरूशलेम के विरुद्ध अपना क्रोध प्रकट करने के लिये, क्या तू इस्राएल में बचे हुये सभी लोगों को मार रहा है”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे नगर में सबका वध कर रहे थे, और मैं ही अकेला बच गया था, तब मैं मुंह के बल गिरा, और प्रभु को पुकारने लगा, ‘ओ स्वामी-प्रभु! क्या तू यरूशलेम पर अपनी क्रोधाग्नि इतनी उण्डेलेगा कि इस्राएल के बचे हुए वंशज भी नष्ट हो जाएं?’
Hindi Bible HHBD
जब वे मार रहे थे, और मैं अकेला रह गया, तब मैं मुंह के बल गिरा और चिल्लाकर कहा, हाय प्रभु यहोवा! क्या तू अपनी जलजलाहट यरूशलेम पर भड़काकर इस्राएल के सब बचे हुओं को भी नाश करेगा?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे मार रहे थे, और मैं अकेला रह गया, तब मैं मुँह के बल गिरा और चिल्लाकर कहा, “हाय प्रभु यहोवा! क्या तू अपनी जलजलाहट यरूशलेम पर भड़काकर इस्राएल के सब बचे हुओं को भी नष्ट करेगा?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे मार रहे थे और मैं अकेला रह गया, तब मैं मुंह के बल गिरा और चिल्लाकर कहा, “हे परम प्रधान याहवेह, हाय! क्या आप येरूशलेम पर अपने भयंकर कोप में आकर इस्राएल के सब बचे हुओं को नाश कर देंगे?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे मार रहे थे, और मैं अकेला रह गया #, तब मैं मुँह के बल गिरा और चिल्लाकर कहा, “हाय प्रभु यहोवा! क्या तू अपनी जलजलाहट यरूशलेम पर भड़काकर इस्राएल के सब बचे हुओं को भी नाश करेगा?”