Ezra 1:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ki faaras ka raja kusroo yon kahata haai: ki svarga ke parameshvar yahova ne prathvee bhr ka rajy mujhe diya haai, aur us ne mujhe agyaa dee, ki yahooda ke yarooshalem men mera aek bhvan banava.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फारस के राजा कुस्रू का सन्देश: स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा, ने पृथ्वी के सारे राज्य मुझको दिये हैं और यहोवा ने मुझे यहूदा देश के यरूशलेम में उसका एक मन्दिर बनाने के लिए चुना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘फारस देश के सम्राट कुस्रू का यह आदेश है: स्‍वर्ग के परमेश्‍वर, प्रभु ने पृथ्‍वी के समस्‍त देश मुझे प्रदान किए और मुझे यह आज्ञा दी कि मैं यहूदा प्रदेश के यरूशलेम नगर में उसके लिए एक भवन बनाऊं।
Hindi Bible HHBD
कि फारस का राजा कु ू यों कहता है: कि स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा ने पृथ्वी भर का राज्य मुझे दिया है, और उस ने मुझे आज्ञा दी, कि यहूदा के यरूशलेम में मेरा एक भवन बनवा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फारस का राजा कुस्रू यों कहता है: स्वर्ग के परमेश्‍वर यहोवा ने पृथ्वी भर का राज्य मुझे दिया है, और उसने मुझे आज्ञा दी कि यहूदा के यरूशलेम में मेरा एक भवन बनवा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“फारस के राजा कोरेश का आदेश यह है: “ ‘याहवेह ने, जो स्वर्ग के परमेश्वर हैं, मुझे सारी पृथ्वी के राज्यों पर अधिकार दिया है, उन्होंने ही मुझे येरूशलेम नगर में, जो यहूदिया प्रदेश में है, उनके लिए एक भवन बनाने के लिए चुना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फारस का राजा कुस्रू यह कहता है: स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा ने पृथ्वी भर का राज्य मुझे दिया है, और उसने मुझे आज्ञा दी, कि यहूदा के यरूशलेम में मेरा एक भवन बनवा # ।