Ezra 10:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isake viruddh keval asahel ke putra yonatan aur tikava ke putra yahajayah khde hua, aur mashuullam aur shabbataai leaviyon ne unakee sahayata kee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
केवल थोड़े से व्यक्ति इस योजना के विरूद्ध थे। ये व्यक्ति थे असाहेल का पुत्र योनातान और तिकवा का पुत्र यहजयाह थे। लेवीवंशी मशुल्लाम और शब्बतै भी इस योजना के विरूद्ध थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मशुल्‍लाम और उपपुरोहित शब्‍बतई ने उनके प्रस्‍ताव का अनुमोदन किया, किन्‍तु योनातान बेन-असाहेल तथा यहजयाह बेन तिकवा ने प्रस्‍ताव का विरोध किया।
Hindi Bible HHBD
इसके विरूद्ध केवल असाहेल के पुत्रा योनातान और तिकवा के पुत्रा यहजयाह खड़े हुए, और मशुल्लाम और शब्बतै लेवियों ने उनकी सहायता की।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसके विरुद्ध केवल असाहेल के पुत्र योनातान और तिकवा के पुत्र यहजयाह खड़े हुए, और मशुल्‍लाम और शब्बतै लेवियों ने उनकी सहायता की।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस प्रस्ताव का विरोध सिर्फ दो व्यक्तियों ने किया: आसाहेल के पुत्र योनातन तथा तिकवाह के पुत्र याहाज़िएल. लेवी शब्बेथाइ ने इन दोनों का समर्थन किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसके विरुद्ध केवल असाहेल के पुत्र योनातान और तिकवा के पुत्र यहजयाह खड़े हुए, और मशुल्लाम और शब्बतै लेवियों ने उनकी सहायता की।