Ezra 10:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu bandhauai se aae huae logon ne vaaisa hee kiya. tab aejra yajak aur pitaron ke gharanon ke kitane mukhy purush apane apane pitaron ke gharane ke anusar apane sab nam likhakar alag kiae gaa, aur dasaven maheene ke paahile din ko is bat kee tahakeekat ke liye baaitte.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: इस्राएल के वे लोग, जो यरूशलेम में वापस आए थे, उस योजना को स्वीकार करने को सहमत हो गए। याजक एज्रा ने परिवार के प्रमुख पुरूषों को चुना। उसने हर एक परिवार समूह से एक व्यक्ति को चुना। हर एक व्यक्ति नाम लेकर चुना गया। दसवें महीने के प्रथम दिन जो लोग चुने गए थे हर एक मामले की जाँच के लिये बैठे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
निष्‍कासन से लौटे हुए इस्राएलियों ने प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लिया। पुरोहित एज्रा ने प्रत्‍येक पितृकुल के मुखिया के परिवार में से पुरुषों को चुना, और प्रत्‍येक को उसके नाम से नियुक्‍त कर दिया। ये चुने हुए पुरुष दसवें महीने की पहली तारीख को मामले की जांच करने के लिए बैठे,
Hindi Bible HHBD
परन्तु बन्धुआई से आए हुए लोगों ने वैसा ही किया। तब एज्रा याजक और पितरों के घरानों के कितने मुख्य पुरूष अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार अपने सब नाम लिखाकर अलग किए गए, और दसवें महीने के पहिले दिन को इस बात की तहकीकात के लिये बैठे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु बँधुआई से आए हुए लोगों ने वैसा ही किया। तब एज्रा याजक और पितरों के घरानों के कितने मुख्य पुरुष अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार अपने सब नाम लिखाकर अलग किए गए, और दसवें महीने के पहले दिन को इस बात की तहक़ीक़ात के लिये बैठे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन सभी बंधुआई से आए लोगों ने एज़्रा द्वारा सुझाई गई योजना का समर्थन किया. पुरोहित एज़्रा ने नामों का उल्लेख करते हुए पितरों के प्रधानों को चुना. ये सभी दसवें महीने के पहले दिन इस विषय से संबंधित सच्चाईयों का परीक्षण करने इकट्ठा हो गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु बँधुआई से आए हुए लोगों ने वैसा ही किया। तब एज्रा याजक और पितरों के घरानों के कितने मुख्य पुरुष अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार अपने सब नाम लिखाकर अलग किए गए, और दसवें महीने के पहले दिन को इस बात की तहकीकात के लिये बैठे।