Ezra 10:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur paahile maheene ke paahile din tak unhon ne un sab purushaen kee bat nipatta dee, jinhon ne anyajaati-astriayon ko byah liya tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पहले महीने के पहले दिन तक उन्होंने उन सभी व्यक्तियों पर विचार करना पूरा कर लिया जिन्होंने विदेशी स्त्रियों से विवाह किया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उन्होंने पहले महीने की पहली तारीख तक उन सब पुरुषों के मामले का फैसला कर दिया जिन्होंने विदेशी जातियों की स्त्रियों से विवाह किया था।
Hindi Bible HHBD
और पहिले महीने के पहिले दिन तक उन्हों ने उन सब पुरूषों की बात निपटा दी, जिन्हों ने अन्यजाति- स्त्रियों को ब्याह लिया था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और पहले महीने के पहले दिन तक उन्होंने उन सब पुरुषों की जाँच पूरी कर ली, जिन्होंने अन्यजाति–स्त्रियों से विवाह कर लिया था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
विदेशी स्त्रियों से विवाहित सभी पुरुषों का परीक्षण पहले महीने की पहली तारीख पर पूरा हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और पहले महीने के पहले दिन तक उन्होंने उन सब पुरुषों की जाँच पूरी कर ली, जिन्होंने अन्यजाति स्त्रियों को ब्याह लिया था।