Ezra 10:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab bajra parameshvar ke bhvan ke samhane se utta, aur aelyashaeeb ke putra yohanan kee kottree men gaya, aur vahan pahunchakar n to rottee khai, n panee piya, kyonaki vah bandhauai men se nikal aae huon ke vishvasaghaat ke karan shaek karata raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब एज्रा परमेश्वर के भवन के सामने से दूर हट गया। एज्रा एल्याशीब के पुत्र योहानान के कमरे में गया। जब तक एज्रा वहाँ रहा उसने भोजन नहीं किया और न ही पानी पिया। उसने यह किया क्योंकि वह तब भी बहुत दु:खी था। वह इस्राएल के उन लोगों के लिये दु:खी था जो यरूशलेम को वापस आए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसके बाद एज्रा परमेश्वर के भवन के सामने से उठकर योहानान बेन-एल्याशीब के कमरे में गया, और उसने वहां बिना खाए-पीए रात बिताई; क्योंकि वह निष्कासन से लौटे इस्राएलियों के विश्वासघात के लिए शोक मना रहा था।
Hindi Bible HHBD
तब बज्रा परमेश्वर के भवन के साम्हने से उठा, और एल्याशीब के पुत्रा योहानान की कोठरी में गया, और वहां पहुंचकर न तो रोटी खाई, न पानी पिया, क्योंकि वह बन्धुआई में से निकल आए हुओं के विश्वासघात के कारण शोक करता रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब एज्रा परमेश्वर के भवन के सामने से उठा, और एल्याशीब के पुत्र योहानान की कोठरी में गया, और वहाँ पहुँचकर न तो रोटी खाई, न पानी पिया, क्योंकि वह बँधुआई में से निकल आए हुओं के विश्वासघात के कारण शोक करता रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब एज़्रा परमेश्वर के भवन के सामने से उठे और एलियाशिब के पुत्र येहोहानन के कमरे में चले गए. वह उस कमरे में चले ज़रूर गए मगर उन्होंने वहां न कुछ खाया और न कुछ पिया; क्योंकि वह निकाले गए लोगों द्वारा किए गए इस विश्वासघात के लिए दुःखी थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब एज्रा परमेश्वर के भवन के सामने से उठा, और एल्याशीब के पुत्र यहोहानान की कोठरी में गया, और वहाँ पहुँचकर न तो रोटी खाई, न पानी पिया, क्योंकि वह बँधुआई में से निकल आए हुओं के विश्वासघात के कारण शोक करता रहा।