Ezra 3:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yosadak ke putra yeshoo ne apane bhai yajakon samet aur shaalateeael ke putra jaroobbabel ne apane bhaiyon samet kamar bandhakar israaael ke parameshvar kee vedee ko banaya ki us par homabali chaddhaae, jaaise ki parameshvar ke bhkt moosa kee vyavastha men likha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब योसादाक के पुत्र येशू और उसके साथ याजकों तथा शालतीएल के पुत्र जरूब्बाबेल और उसके साथ के लोगों ने इस्राएल के परमेश्वर की वेदी बनाई। उन लोगों ने इस्राएल के परमेश्वर के लिये वेदी इसलिए बनाई ताकि वे इस पर बलि चढ़ा सकें। उन्होंने उसे ठीक मूसा के नियमों के अनुसार बनाया। मूसा परमेश्वर का विशेष सेवक था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस समय येशुअ बेन-योसादाक अपने सहयोगी पुरोहितों के साथ तथा जरूब्‍बाबेल बेन-शालतिएल अपने भाई-बन्‍धुओं के साथ तैयार हुए। उन्‍होंने परमेश्‍वर के भक्‍त-जन मूसा की व्‍यवस्‍था के अनुसार वेदी पर अग्‍नि-बलि चढ़ाने के लिए इस्राएल के परमेश्‍वर की वेदी बनाई।
Hindi Bible HHBD
तब योसादाक के पुत्रा येशू ने अपने भाई याजकों समेत और शालतीएल के पुत्रा जरूब्बाबेल ने अपने भाइयों समेत कमर बान्धकर इस्राएल के परमेश्वर की वेदी को बनाया कि उस पर होमबलि चढ़ाएं, जैसे कि परमेश्वर के भक्त मूसा की व्यवस्था में लिखा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब योसादाक के पुत्र येशू ने अपने भाई याजकों समेत और शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल ने अपने भाइयों समेत कमर बाँधकर इस्राएल के परमेश्‍वर की वेदी को बनाया कि उस पर होमबलि चढ़ाएँ, जैसा कि परमेश्‍वर के भक्‍त मूसा की व्यवस्था में लिखा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब योज़ादक के पुत्र येशुआ तथा उसके भाइयों ने, जो पुरोहित थे, शिअलतिएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल तथा उसके भाइयों ने मिलकर इस्राएल के परमेश्वर के लिए उस वेदी को बनाया, जिस पर होमबलि चढ़ाई जानी थी, जैसा की परमेश्वर के जन मोशेह की व्यवस्था में लिखा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब योसादाक के पुत्र येशुअ ने अपने भाई याजकों समेत और शालतीएल के पुत्र जरुब्बाबेल ने अपने भाइयों समेत कमर बाँधकर इस्राएल के परमेश्वर की वेदी को बनाया कि उस पर होमबलि चढ़ाएँ, जैसे कि परमेश्वर के भक्त मूसा की व्यवस्था में लिखा है।