Ezra 3:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to seshoo aur usake bette aur bhai aur kadameeael aur usake bette, jo yahooda kee santan the, aur henadad keen santan aur unake bette parameshvar ke bhvan men kareegaron ka kam chalane ko khde huae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये वे लोग थे जो मन्दिर के बनने की देखरेख कर रहे थे, येशू के पुत्र और उसके भाई, कदमीएल और उसके पुत्र (यहूदा के वंशज थे) हेनादाद के पुत्र और उनके बन्धु लेवीवंशी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशुअ, उसके पुत्र और भाई-बन्‍धु तथा कदमीएल और उसके पुत्र, जो यहूदा कुल के वंशज थे, ये सब परमेश्‍वर के भवन में कार्य करने वाले मजदूरों के कामों का निरीक्षण करते थे। उनके साथ हेनादाद के वंशज और उप-पुरोहित भी थे, जो उनके भाई-बन्‍धु और सन्‍तान थे।
Hindi Bible HHBD
तो सेशू और उसके बेटे और भाई और कदमीएल और उसके बेटे, जो यहूदा की सन्तान थे, और हेनादाद कीं सन्तान और उनके बेटे परमेश्वर के भवन में कारीगरों का काम चलाने को खड़े हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब येशू और उसके बेटे और भाई, और कदमीएल और उसके बेटे, जो यहूदा की सन्तान थे, और हेनादाद की सन्तान और उनके बेटे परमेश्‍वर के भवन में कारीगरों का काम चलाने को खड़े हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद येशुआ ने अपने पुत्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मिलकर कदमिएल तथा उसके पुत्र के साथ, यहूदाह के पुत्रों के साथ तथा हेनादाद, उसके पुत्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मिलकर, जो लेवी थे, परमेश्वर के भवन के कारीगरों की निगरानी की जवाबदारी ले ली.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो येशुअ और उसके बेटे और भाई, और कदमीएल और उसके बेटे, जो यहूदा की सन्तान थे, और हेनादाद की सन्तान और उनके बेटे परमेश्वर के भवन में कारीगरों का काम चलाने को खड़े हुए।