Ezra 4:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur meree agyaa se khoj kiye jane par jan pada haai, ki vah nagar praacheenakal se rajaon ke viruddh sir uttata aya haai aur usamen danga aur balava hota aya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने आदेश दिया कि मेरे पहले के राजाओं के लेखों की खोज की जाये। लेख पढ़े गये और हम लोगों को ज्ञात हुआ कि यरूशलेम द्वारा राजाओं के विरूद्ध विद्रोह करने का एक लम्बा इतिहास है। यरूशलेम ऐसा स्थान रहा है जहाँ प्राय: विद्रोह और क्रान्तियाँ होती रही हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने राजाज्ञा प्रसारित की, और मेरे पूर्वजों के इतिहास-ग्रन्थों में यरूशलेम नगर के विषय में खोज-बीन की गई। तब इस बात का पता चला कि यह नगर प्राचीन काल से राजाओं के विरुद्ध विद्रोह करता आया है। इसमें सदा बलवा और विश्वासघात होते आए हैं।
Hindi Bible HHBD
और मेरी आज्ञा से खोज किये जाने पर जान पड़ा है, कि वह नगर प्राचीनकाल से राजाओं के विरूद्ध सिर उठाता आया है और उसमें दंगा और बलवा होता आया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरी आज्ञा से खोज किये जाने पर जान पड़ा है कि वह नगर प्राचीनकाल से राजाओं के विरुद्ध सिर उठाता आया है, और उसमें दंगा और बलवा होता आया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे द्वारा एक राज आज्ञा दी जा चुकी है तथा इस विषय में खोज भी की गई है; जिसके परिणामस्वरूप यह बात साफ़ हो चुकी है कि यह नगर पुराने समय से ही राजविद्रोह करता रहा है तथा इसके द्वारा दंगा और बलवा किया जाता रहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मेरी आज्ञा से खोज किए जाने पर जान पड़ा है, कि वह नगर प्राचीनकाल से राजाओं के विरुद्ध सिर उठाता आया है और उसमें दंगा और बलवा होता आया है।