Ezra 4:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yarooshalem ke samath raja bhee huae jo mahanad ke par se samast desh par rajy karate the, aur kar, chungee aur rahadaree unako dee jatee thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यरूशलेम और फरात नदी के पश्चिम के पूरे क्षेत्र पर शक्तिशाली राजा राज्य करते रहे हैं। राज्य कर और राजा के सम्मान के लिये धन और विविध प्रकार के कर उन राजाओं को दिये गए हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यरूशलेम में शक्‍तिशाली राजा भी हुए हैं, जिन्‍होंने फरात नदी के समस्‍त पश्‍चिमी प्रदेश पर राज्‍य भी किया है। उनको उपहार, कर और चुंगी दी जाती थी।
Hindi Bible HHBD
यरूशलेम के सामथ राजा भी हुए जो महानद के पार से समस्त देश पर राज्य करते थे, और कर, चुंगी और राहदारी उनको दी जाती थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यरूशलेम के सामर्थी राजा भी हुए जो महानद के पार से समस्त देश पर राज्य करते थे, और कर, चुंगी, और राहदारी उनको दी जाती थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रतापी राजाओं ने येरूशलेम पर शासन किया है तथा उनका शासन इस नदी के पार के सभी प्रदेशों पर रहा है तथा इन्हें भेंटें, चुंगी तथा कर दिए जाते रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यरूशलेम के सामर्थी राजा भी हुए जो महानद के पार से समस्त देश पर राज्य करते थे, और कर, चुंगी और राहदारी उनको दी जाती थी।