Ezra 4:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur chaukas raho, ki is bat men ddheele n hona rajaon kee haani karanevalee vah burai kyon baddhne paae?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस आज्ञा की उपेक्षा न हो, इसके लिये सावधान रहना। हमें यरूशलेम के निर्माण कार्य को जारी नहीं रहने देना चाहिए। यदि काम चलता रहा तो मुझे यरूशलेम से आगे कुछ भी धन नहीं मिलेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सावधान! इस मामले में कोई ढील न देना, और महाराज के हितों को क्षति पहुंचाने वाले कार्य को आगे न बढ़ने देना।’
Hindi Bible HHBD
और चौकस रहो, कि इस बात में ढीले न होना; राजाओं की हानि करनेवाली वह बुराई क्यों बढ़ने पाए?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चौकस रहो, इस बात में ढीले न होना; राजाओं की हानि करनेवाली वह बुराई क्यों बढ़ने पाए?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सावधान रहिए! इस आदेश के पालन में कोई भी ढिलाई न होने पाए. भला क्या लाभ होगा अगर राजाओं की हानि का खतरा बढ़ जाएगा?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चौकस रहो, इस बात में ढीले न होना; राजाओं की हानि करनेवाली वह बुराई क्यों बढ़ने पाए?”