Ezra 5:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab hamare purakhaon ne svarga ke parameshvar ko ris dilai thee, tab us ne unhen babel ke kasadee raja nabookadanessar ke hath men kar diya tha, aur us ne is bhvan ko nash kiya aur logon ko bandhaua karake babel ko le gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हमारे पूर्वजों ने स्वर्ग के परमेश्वर को क्रोधित किया। इसलिये परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर को दिया। नबूकदनेस्सर ने इस मन्दिर को नष्ट किया और उसने लोगों को बन्दी के रूप में बाबेल जाने को विवश किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु हमारे पूर्वजों ने स्वर्ग के परमेश्वर को अपने आचरण से क्रुद्ध किया, अत: उसने बेबीलोन देश के राजा, कसदी कौम के नबूकदनेस्सर के हाथ में उनको सौंप दिया। राजा नबूकदनेस्सर ने इस भवन को ध्वस्त कर दिया, और हमारे पूर्वजों को बन्दी बनाकर बेबीलोन देश ले गया।
Hindi Bible HHBD
जब हमारे पुरखाओं ने स्वर्ग के परमेश्वर को रिस दिलाई थी, तब उस ने उन्हें बाबेल के कसदी राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दिया था, और उस ने इस भवन को नाश किया और लोगों को बन्धुआ करके बाबेल को ले गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब हमारे पुरखाओं ने स्वर्ग के परमेश्वर को क्रोध दिलाया, तब उसने उन्हें बेबीलोन के कसदी राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दिया था, और उसने इस भवन को नष्ट किया और लोगों को बन्दी बनाकर बेबीलोन को ले गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सिर्फ इसलिये कि हमारे पुरखों ने स्वर्ग के परमेश्वर के क्रोध को भड़का दिया था, परमेश्वर ने उन्हें बाबेल के कसदी राजा नबूकदनेज्ज़र के अधीन कर दिया, जिसने इस भवन को खत्म कर दिया तथा देशवासियों को बाबेल में बंदी बना लिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब हमारे पुरखाओं ने स्वर्ग के परमेश्वर को रिस दिलाई थी, तब उसने उन्हें बाबेल के कसदी राजा नबूकदनेस्सर के हाथ में कर दिया था, और उसने इस भवन को नाश किया और लोगों को बन्दी बनाकर बाबेल को ले गया।