Ezra 5:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu babel ke raja kusraoo ke paahile varsha men usee kusraoo raja ne parameshvar ke is bhvan ke banane kee agyaa dee
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु बाबेल पर कुस्रू के राजा होने के प्रथम वर्ष में राजा कुस्रू ने परमेश्वर के मन्दिर को फिर से बनाने के लिए विशेष आदेश दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बेबीलोन देश के सम्राट कुस्रू ने अपने शासन-काल के प्रथम वर्ष में राजाज्ञा प्रसारित की थी कि परमेश्‍वर का यह भवन पुन: निर्मित किया जाए।
Hindi Bible HHBD
परन्तु बाबेल के राजा कुस्रू के पहिले वर्ष में उसी कुस्रू राजा ने परमेश्वर के इस भवन के बनाने की आज्ञा दी
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु बेबीलोन के राजा कुस्रू के पहले वर्ष में उसी कुस्रू राजा ने परमेश्‍वर के इस भवन को बनाने की आज्ञा दी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“फिर भी, बाबेल के राजा महाराज कोरेश ने अपने शासन के पहले वर्ष में यह राज आज्ञा दे दी, कि परमेश्वर के भवन को दोबारा बनाया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु बाबेल के राजा कुस्रू के पहले वर्ष में उसी कुस्रू राजा ने परमेश्वर के इस भवन को बनाने की आज्ञा दी।