Ezra 5:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur parameshvar ke bhvan ke jo sone aur chandee ke patra nabookadanessar yarooshalem ke mandair men se nikalavakar babel ke maandair men le gaya tha, unako raja kusraoo ne babel ke mandair men se nikalavakar shoshabassar namak aek purush ko jise us ne aadhaipaati tthara diya tha, saunp diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुस्रू ने बाबेल में अपने असत्य देवता के मन्दिर से उन सोने चाँदी की चीज़ों को निकाला जो भूतकाल में परमेश्वर के मन्दिर से लूट कर ले जाई गइ थीं। नबूकदनेस्सर ने उन चीज़ों को यरूशलेम के मन्दिर से लूटा और उन्हें बाबेल में अपने असत्य देवताओं के मन्दिर में ले आया। तब राजा कुस्रू ने उन सोने चाँदी की चीजों को शेशबस्सर (जरूब्बाबेल) को दे दिया।” कुस्रू ने शेशबस्सर को प्रशासक चुना था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सम्राट कुस्रू ने उन सोने-चांदी के पात्रों को बेबीलोन के मन्दिर से निकाला, जिनको राजा नबूकदनेस्सर यरूशलेम नगर में स्थित परमेश्वर के मन्दिर से लूटकर ले गया था, और उनको बेबीलोन के मन्दिर में रख दिया था। सम्राट ने उनको शेशबस्सर के हाथ में सौंप दिया, और शेशबस्सर को उसने राज्यपाल भी बनाया।
Hindi Bible HHBD
और परमेश्वर के भवन के जो सोने और चान्दी के पात्रा नबूकदनेस्सर यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बाबेल के मन्दिर में ले गया था, उनको राजा कुस्रू ने बाबेल के मन्दिर में से निकलवाकर शेशबस्सर नामक एक पुरूष को जिसे उस ने अधिपति ठहरा दिया था, सौंप दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्वर के भवन के जो सोने और चाँदी के पात्र नबूकदनेस्सर यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बेबीलोन के मन्दिर में ले गया था, उनको राजा कुस्रू ने बेबीलोन के मन्दिर में से निकलवाकर शेशबस्सर नामक एक पुरुष को जिसे उसने अधिपति ठहरा दिया था, सौंप दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा परमेश्वर के भवन जो येरूशलेम में था जिसके सोने और चांदी के बर्तन जिसे नबूकदनेज्ज़र द्वारा ले जाए गए वे भी महाराज कोरेश के आदेश से बाबेल के भवन से निकाल लिए गए तथा शेशबाज्ज़र नामक व्यक्ति को सौंप दिए गए. इस व्यक्ति को राज्यपाल बनाया गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर के भवन के जो सोने और चाँदी के पात्र नबूकदनेस्सर यरूशलेम के मन्दिर में से निकलवाकर बाबेल के मन्दिर में ले गया था, उनको राजा कुस्रू ने बाबेल के मन्दिर में से निकलवाकर शेशबस्सर नामक एक पुरुष को जिसे उसने अधिपति ठहरा दिया था, सौंप दिया।