Ezra 5:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us ne usase kaha, ye patra le jakar yarooshalem ke maandair men rak, aur parameshvar ka vah bhvan apane sthan par banaya jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कुस्रू ने तब शेशबस्सर (जरूब्बाबेल) से कहा था, “इन सोने चाँदी की चीज़ों को लो और उन्हें यरूशलेम के मन्दिर में वापस रखो। उसी स्थान पर परमेश्वर के मन्दिर को बनाओ जहाँ वह पहले था।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सम्राट कुस्रू ने राज्यपाल शेशबस्सर से कहा था, “इन पात्रों को ले जाओ, और इनको यरूशलेम के मन्दिर में रखो तथा परमेश्वर का भवन अपने पूर्व-स्थान पर पुन: बनाया जाए।”
Hindi Bible HHBD
और उस ने उससे कहा, ये पात्रा ले जाकर यरूशलेम के मन्दिर में रख, और परमेश्वर का वह भवन अपने स्थान पर बनाया जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उससे कहा, “ये पात्र ले जाकर यरूशलेम के मन्दिर में रख, और परमेश्वर का वह भवन अपने स्थान पर बनाया जाए।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
महाराज ने ही उसे आदेश दिया था, ‘इन बर्तनों को ले जाकर येरूशलेम के भवन में जमा कर दो तथा परमेश्वर के भवन को दोबारा अपने स्थान पर बनाया जाए.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उससे कहा, “ये पात्र ले जाकर यरूशलेम के मन्दिर में रख, और परमेश्वर का वह भवन अपने स्थान पर बनाया जाए।”