Ezra 5:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab shaalateeael ka putra jarubbabel aur yosadak ka putra yeshoo, kamar bandhakar parameshvar ke bhvan ko jo yarooshalem men haai banane lage aur parameshvar ke ve nabee unaka sath dete rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतःशालतीएल का पुत्र जरूब्बाबेल और योसादाक का पुत्र येशु ने फिर यरूशलेम में मन्दिर का निर्माण करना आरम्भ कर दिया। सभी परमेश्वर के नबी उनके साथ थे और कार्य में सहायता कर रहे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: जरूब्बाबेल बेन-शालतिएल और येशुअ बेन-योसादाक उत्साहित हुए और उन्होंने यरूशलेम में परमेश्वर के भवन को पुन: निर्मित करना आरम्भ किया। उनके साथ परमेश्वर के नबी थे। वे उनकी सहायता कर रहे थे।
Hindi Bible HHBD
तब शालतीएल का पुत्रा जरूब्बाबेल और योसादाक का पुत्रा येशू, कमर बान्धकर परमेश्वर के भवन को जो यरूशलेम में है बनाने लगे; और परमेश्वर के वे नबी उनका साथ देते रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब शालतीएल का पुत्र जरुब्बाबेल और योसादाक का पुत्र येशू, कमर बाँधकर परमेश्वर के भवन को जो यरूशलेम में है बनाने लगे; और परमेश्वर के वे नबी उनका साथ देते रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब शअलतीएल के पुत्र ज़ेरुब्बाबेल तथा योज़ादक के पुत्र येशुआ ने येरूशलेम में परमेश्वर के भवन को बनाने का काम दोबारा शुरू कर दिया. उन्होंने परमेश्वर के इन भविष्यवक्ताओं का पूरा साथ था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब शालतीएल का पुत्र जरुब्बाबेल और योसादाक का पुत्र येशुअ, कमर बाँधकर परमेश्वर के भवन को जो यरूशलेम में है बनाने लगे; और परमेश्वर के वे नबी उनका साथ देते रहे # ।