Ezra 5:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usee samay mahanad ke is par ka tattanaai nam adhaipaati aur shatabajanaai apane sahachariyon samet unake pas jakar yon poochhne lage, ki is bhvan ke banane aur is shaharapanah ke khde karane kee kis ne tum ko agyaa dee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय फरात नदी के पश्चिम के क्षेत्र का राज्यपाल तत्तनै था। तत्तनै, शतर्बोजनै और उनके साथ के लोग जरूब्बाबेल और येशु ताथ निर्माण करने वालों के पास गए। तत्तनै और उसके साथ के लोगों ने जरूब्बाबेल और उसके साथ के लोगों से पूछा, “तुम्हें इस मन्दिर को फिर से बनाने और इस की छत का काम पूरा करने का आदेश किसने दिया?”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी समय फरात नदी के पश्चिम क्षेत्र का राज्यपाल तत्तनई, शत्तबोर्जनई तथा उनके सहयोगी उनके पास आए, और उनसे यों कहा, ‘किस की अनुमति से तुम यह मन्दिर और शहरपनाह बना रहे हो?’
Hindi Bible HHBD
उसी समय महानद के इस पार का तत्तनै नाम अधिपति और शतब जनै अपने सहचरियों समेत उनके पास जाकर यों पूछने लगे, कि इस भवन के बनाने और इस शहरपनाह के खड़े करने की किस ने तुम को आज्ञा दी है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी समय महानद के इस पार का तत्तनै नामक अधिपति और शतर्बोजनै अपने सहयोगियों समेत उनके पास जाकर यों पूछने लगे, “इस भवन को बनाने और इस शहरपनाह को खड़ा करने की किसने तुम को आज्ञा दी है?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी समय उस नदी के पार के प्रदेश के राज्यपाल तत्तेनाई, शेथर-बोज़नाई तथा इनके सहयोगी आकर उनसे यह पूछने लगे:
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी समय महानद के इस पार का तत्तनै नामक अधिपति और शतर्बोजनै अपने सहयोगियों समेत उनके पास जाकर यह पूछने लगे, “इस भवन के बनाने और इस शहरपनाह को खड़ा करने की किसने तुम को आज्ञा दी है?”