Ezra 5:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo chitthee mahanad ke is par ke aadhaipaati tattanaai aur shatabajanaai aur mahanad ke is par ke unake sahacharee aparsaakiyon ne raja dana ke pas bhejee usakee nakal yah haai
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फ़रात के पश्चिम के क्षेत्रों के शासनाधिकारी तत्तनै, शतर्बोजनै और उनके साथ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने राजा दारा के पास पत्र भेजा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फरात नदी के पश्चिम क्षेत्र के राज्यपाल तत्तनई, शत्तबोर्जनई तथा उस क्षेत्र के उसके सहयोगी राजदूतों ने सम्राट दारा को जो पत्र लिखा, उसकी प्रतिलिपि यह है।
Hindi Bible HHBD
जो चिट्ठी महानद के इस पार के अधिपति तत्तनै और शतब जनै और महानद के इस पार के उनके सहचरी अपार्सकियों ने राजा दाना के पास भेजी उसकी नकल यह है;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो चिट्ठी महानद के इस पार के अधिपति तत्तनै और शतर्बोजनै और महानद के इस पार के उनके सहयोगियों अपार्सकियों ने राजा दारा के पास भेजी उसकी नकल यह है;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस नदी के पार के प्रदेश के राज्यपाल तत्तेनाई तथा शेथर-बोज़नाई तथा उसके सहयोगी अधिकारियों ने मिलकर राजा दारयावेश को एक पत्र भेजा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो चिट्ठी महानद के इस पार के अधिपति तत्तनै और शतर्बोजनै और महानद के इस पार के उनके सहयोगियों फारसियों ने राजा दारा के पास भेजी उसकी नकल यह है;